February 20, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारत में तकरीबन 2700 लोग तंबाकू या इससे बनने वाले उत्पादों का सेवन करने से मृत हो जाते हैं : प्रेमचंद अग्रवाल

1 min read

 

देहरादून 31 मई 2022।

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय तंबाकू दिवस पर तम्बाकू निषेध को लेकर जन जागरूकता पर जोर देने को कहा है। उन्होंने तम्बाकू, निकोटीन, बीड़ी, सिगरेट के दुष्प्रभाव बताते हुए इसकी जगह सौंफ, इलायची को बेहतर बताया।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय तंबाकू दिवस पर श्री अग्रवाल जी ने कहा कि हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति के लिए तंबाकू या उससे बने उत्पादों, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन हानिकारक है। खुद इस तरह के उत्पाद बनाने वाली कंपनियां भी इससे होने वाले दुष्परिणामों को भी बताती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में तकरीबन 2700 लोग तंबाकू या इससे बनने वाले उत्पादों का सेवन करने से मृत हो जाते हैं। भारत में 50 फ़ीसदी लोग दूसरों के द्वारा बीड़ी सिगरेट के सेवन से निकलने वाले हुए से प्रभावित होते हैं। कहा कि उत्तराखंड में यह संख्या 85 फीसदी है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा, तंबाकू वाले मसाले, बीडी, सिगरेट, हुक्का, सिगार ऐसे तमाम उत्पादों को 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए प्रतिबंधित किया है। श्री अग्रवाल ने आग्रह करते हुए कहा कि तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट की जगह इलायची, सौंफ को अपनाएं।

श्री अग्रवाल जी ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण की रिपोर्ट का जिक्र किया। बताया कि रिपोर्ट में उत्तराखंड में 33.7 फ़ीसदी लोग तंबाकू, गुटका बीड़ी सिगरेट का सेवन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 36.9 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 27.5 फ़ीसदी लोग होना बताया है।

श्री अग्रवाल ने तंबाकू या इससे जुड़े कोई भी उत्पाद को नहीं अपनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News