April 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रदेश के. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  दिनांक 26 मई, 2022 को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 15:30 बजे कोटी हेलीपैड टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 25 मई, 2022

प्रदेश के. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  दिनांक 26 मई, 2022 को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 15:30 बजे कोटी हेलीपैड टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मा. मुख्यमंत्री जी
समय 15:50 बजे होटल ली रॉय टिहरी गढ़वाल से कार द्वारा प्रस्थान कर समय 16:00 बजे ब्यू पॉइन्ट(डैम टॉप) टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा आयोजित ”जर्नी ऑफ टिहरी डैम” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पचात समय 16:45 बजे ब्यू पॉइन्ट(डैम टॉप) टिहरी गढ़वाल से कार द्वारा प्रस्थान कर 16:55 बजे कोटी हेलीपैड टिहरी गढ़वाल पहुंचकर समय 17:00 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल इवा आशीष द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मंच/पण्डाल, खाद्य सामग्री, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण आदि व्यवस्थाओं हेतु अधिकारी नामित किये गये हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के आदेश दिये।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News