February 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मोबाईल फिश आउटलेट का शुभारंभ

1 min read

नई टिहरी / 20 मई 2022:- जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला कार्यालय प्रांगण से मोबाइल फिश आउटलेट का शुभारंभ किया। स्वरोजगार को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से ग्राम-स्यांसू, कण्डीसौड के सुभाष रावत को जिला योजना से 10 लाख रु० के अनुदान पर स्वरोजगार हेतु मोबाईल फिश आउटलेट लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाईल फिश आउटलेट जनपद मुख्यालय, काणाताल, बोटिंग स्थल कोटी कॉलोनी व धनोल्टी में जेसै पर्यटन स्थालों का पर लगाये जायेंगे। जहाँ पर पर्यटक ट्राउट, रोहू, कतला, ग्रास कार्प, कॉमन कार्प व नैन मछलियों का स्वाद ले सकेंगे। उन्होने कहा कि आउटलेट पर मछलियों की यह प्रजातियां कच्ची व कुक्ड रुप में उपलब्ध हो सकेगी। मौके पर सीएमओ डॉ संजय जैन, सहायक मत्य अधिकारी गरिमा मिश्रा सहित मत्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News