उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया
1 min read

मुनी की रेती ; उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रविंद्र बिरला एवं सचिन सलमान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद मुनी की रेती ढालवाला के अधिशासी अधिकारी तनवीर मरवाह से मिला तथा प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया l
. ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों के आवास संबंधी मुद्दे , पर्यावरण मित्र स्वर्गीय बबलू की धर्मपत्नी को आश्रित कोटे से नौकरी दिए जाने , आउटसोर्सिंग के पर्यावरण मित्रों को सम्मान राशि दिलाए जाने, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का विनियमितीकरण किए जाने व समस्त कर्मचारियों का पीएफ से संबंधित कार्यों का निस्तारण किए जाने हेतु मांग की गई है l
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में मोहन लाल ,मुनेश , सुशील , सतीश , विजेंद्र बिरला , दीपक , गीता देवी , आदि मौजूद रहे l
