दमदार अभिनय से सुर्खियों में बने ई ओ बद्रीश भट्ट , कैबनेट मन्त्री सुबोध उनियाल ने की सराहना
1 min read

मुनि की रेती, माँ भद्रकाली गढ़वाली रामलीला के आज अंगद-रावण संवाद में अंगद के अभिनय करने वाले नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बी पी भट्ट ने जमकर रामभक्तो की तारीफ लूटकर अपने जोरदार अभिनय से रामलीला मन्चन को चार चांद लगा दिए।उनके द्वारा आज राधेश्याम, बेहरातबिल , चौपाई ओर संवाद के जरिये रावण को लाख समझाते हुये जगत जननी सीता माता को राम को सुपुर्द किये जाने सहित युध्द विराम करने का आग्रह किया गया लेकिन अहंकार के शिकंजे में ढले रावण ने एक ना सुनी और सारी बाते सिरे से खारिज कर युध्द का विकल्प चुना।अपने व सेना के अपार बल के प्रभाव में उसने अंगद की शर्त को आसानी से लिया और अपने दरबार मे जमाये उसके पैर को अपनी सेना से उखाड़कर लेने का संकल्प दोहराया जिसमे रावण कामयाब नही हुआ और फिर रावण ने उसको युध्द में देख लेने की धमकी दी। वास्तव में आज अंगद के अभिनय को देखकर मुनि की रेती की पुरानी यादें ओर स्वर्गीय बृजमोहन कण्डारी का स्मरण याद आ गया।भट्ट जी के अभिनय की जितनी तारीफ करें कम ही है।रावण के अभिनय मे सुबोध रतूड़ी ने भी तालमेल बनाकर संवाद और स्वरों को लय प्रदान की।
इस अवसर पर कैबीनेट मन्त्री बड़े भाई सुबोध उनियाल ने बी पी भट्ट को सम्मानित कर उनकी प्रशंसा की साथ ही रामलीला से जुड़े निर्देशक, संगीत और कलाकारों को भी सम्मानित कर माँ भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति के तमाम युवा आयोजन समिति की पीठ थपथपाने का कार्य किया। मंच का संचालन रामकृष्ण पोखरियाल, महासचिव राजेश रावत ने सँयुक्त रूप से किया।
