स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब मुनि की रेती करेगा विचार गोष्ठी का आयोजन
1 min read

8 नवंबर को उत्तराखंड की दशा-दिशा पर होगा मंथन, स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
मुनि की रेती। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 8 नवंबर को प्रेस क्लब मुनि की रेती की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की दशा और दिशा विषय पर विचार गोष्ठी, स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय बडोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की विकास यात्रा, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
बैठक में क्लब की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए निष्क्रिय सदस्यों को हटाने का निर्णय भी लिया गया। वहीं, रेखा भंडारी को क्लब का नया सदस्य बनाने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक सूर्य चन्द्र सिंह चौहान, विधि सलाहकार राम बल्लभ भट्ट, सुदीप पंचभैया, भारत भूषण कुकरेती, नवीन चंद्रा, धनीराम बिजोला, विनोद बिजल्वाण और रामकृष्ण पोखरियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
