प्रतिभावान छात्रा कु. रागनी ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला एवं अद्भुत सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया
1 min read

मुनि की रेती, पूर्णानंद विद्या निकेतन समिति के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में परमार्थ विद्या मंदिर विद्यालय की कक्षा 5 (ब) की प्रतिभावान छात्रा कु. रागनी ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला एवं अद्भुत सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका आशा डंगवाल ने खुशी जाहिर कर छात्रा के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर शुभकामनाये देकर अपनी बधाई प्रेषित की है।
