बड़ो का किनारा तो फिर बच्चों का सहारा स्वच्छता मिशन अभियान को कामयाबी दिलायेगा
1 min read

मुनि की रेती, नगर पालिका परिषद मुनि की रेती -ढालवाला ने नगर में स्वच्छता मिशन को लेकर जन जागरूकता अभियान को लेकर अब बच्चों की टीम वार्ड वाइज बनाकर गीला ओर सूखे कूड़े का फर्क बताकर उसको जीरो वेस्ट वाहन को अलग अलग निस्तारण हेतु देने की मुहिम शुरू की गया।सर्व विदित है कि ये पालिका परिषद पिछले समय से प्रदेश में नम्बर एक का पुरस्कार हासिल कर अपना लोहा मनवाने का कार्य कर रही थी लेकिन बोर्ड का परिवर्त्तन ओर सत्ता पक्ष से इस पालिका का छीना जाना और वो भी निर्दलीय प्रत्याशी प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी होना राजनीतिक गणितज्ञों के लिये मुश्किल भरा कदम था।वर्ष 2026 के मार्च माह में नई पालिका का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और फिर स्वच्छता मिशन में खेला हुआ ।अचानक कूड़ा निस्तारण केन्द्र में आग लग जाना और उसी दौरान सर्वे टीम का स्वच्छता मानकों के विषय मे दौरा करना पालिका अध्यक्ष की अग्नि परीक्षा बन गया। इस सम्बंध में पालिका परिषद ने अग्नि कांड की पुलिस रिपोर्ट भी अज्ञात लोगों के खिलाफ कराई किन्तु अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही ओर आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया परिणाम ये हुआ कि अब्बल प्रथम पायदान वाली पालिका 17 वे स्थान पर आ गयी और पुराने बोर्ड में बैठे सत्ता की कुंजी में सवार लोगो को विरोध करने का मौका मिल गया। जबकि सत्य ये भी है कि वही कर्मी है जो पहले से पर्यावरण मित्र का कार्य कर रहे है ओर आज भी वो ही कर रहे है फर्क इतना भर है कि पहले ट्रिपल इंजन की सरकार और अब निर्दलीय पालिका उम्मीदवार जनता के विश्वास से कार्य कर रही है।
नगर क्षेत्र में पिछले बोर्ड ने कूड़े के निस्तारण हेतु घर घर वितरण किये जाने वाले कूड़ा दान गीला ओर सूखा के लगभग हजारों पालिका परिषद में वेवजह डंप किये है जबकि उन्हें स्थानीय लोगो को निर्धारित दरों में वितरण किया जाना सराहनीय कदम होता लेकिन ये किन कारणों से नही हो पा रहा है ये जरूर कई सवाल पैदा करता है।
वर्तमान बोर्ड का कहना है कि वो जनहित में कार्य नही कर पा रहे है और कई अवरोध खड़े कर सरकार का सहयोग ना प्राप्त होना समस्या है।लेकिन पालिका परिषद अपने दायित्वों का जनहित में शत प्रतिशत करने को कटिबध्द है।जनता का सहयोग हमारा नगर के विकास, स्वच्छता, जल, विकास के पैमाने पर अनेक बाधा पड़ने के बाबजूद कामयाबी का सफर तय करेगा।इस दिशा में पालिका परिषद ने स्वच्छता मिशन जन जागरूकता को घर घर तक पहुंचाने को बच्चों की टीम तैयार कर फिर से नगर को अब्बल ओर देश मे प्रथम पायदान में लाने के लिये कमर कस दी है।जिसके तहत बच्चे जीरो वेस्ट वाहन में कूड़ा लाने वालों का कूड़ा चैक कर उन्हें गीला कूड़ा अलग और सूखा कूड़ा अलग अलग करने सहित उनके प्रश्नों का उत्तर देकर नया उत्साह जनता में पैदा कर रहे है।
माँ गङ्गा नेटवर्क पिछले 2 दिनों से इन बच्चों को ऑब्जर्वर कर रही थी तो आज इनसे रूबरू होने का मौका मिला तो इनसे प्रश्न तीखे किये।बच्चों के पास ग्लब्स , मास्क आदि उपलब्ध नही थे जबकि सबसे ज्यादा सुरक्षा उनकी भी हमे थी तो उन्होंने कहा ये अभी नही है जल्द पालिका परिषद उपलब्ध कराएगी।इस सम्बंध में पालिका अध्यक्ष को चाहिए कि स्वच्छता मिशन जरूरी है लेकिन उससे अधिक बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर ना पड़े ।इसका ध्यान कौन रखेगा ओर जब ये कार्य बच्चों को सुपुर्द किया गया तो फिर उन्हें प्रारम्भिक तोर पर जरूरी ग्लब्स, मास्क, छाता आदि क्यो नही उपलब्ध कराए गए ये गम्भीर प्रश्न जरूर पलीता लगाते दिख रहे है।ये जरूर है कि इस मिशन को बड़ो के बजाय बच्चों पर विश्वास कायम करना सुखद है ओर ये कामयाबी हमे प्राप्त होगी लेकिन बच्चों के अमूल्य जीवन से खिलवाड़ ना हो, उन्हें भी अधिक शैक्षिक योग्यता प्रदान करने में पालिका परिषद ध्यान दे।पालिका परिषद में रखे कूड़ा दान जनता को इन्ही बच्चों के माध्यम से वितरण कराये जाए जिससे इन्हें जनता से अधिक रूबरू होकर अपनी बात कहने का अवसर मिल सके। आज इस स्वच्छता टीम में वार्ड नम्बर 6 में साक्षी,आरती ओर वंशिका जो पढ़ रही है वो स्वच्छता मिशन के लिये पूर्ण संकल्पित नजर आयी।
