JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केम्पटी का निरीक्षण किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 23 अप्रैल, 2022
चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में आज एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केम्पटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्याप्त आधारभूत व्यवस्था होने पर भी प्रतिदिन औसतन 8-10 OPD होने के कारण उनके द्वारा संबंधित अधिकारी को OPD बढ़ाने हेतु समुचित प्रयास किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केम्पटी में स्टॉफ एवं दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी। एसडीएम द्वारा मुख्य राजमार्ग पर स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के पर्याप्त साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लाभ स्थानीय लोगों के साथ साथ केम्पटी फॉल व चारधाम आने वाले यात्रियों को भी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News