February 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र मंशा देवी में 154 प्रभावितों को राहत राशि के चैक सौंपे। 

1 min read

 

 

ऋषिकेश 19 सितंबर 2025 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र मंशा देवी में 154 प्रभावितों को राहत राशि के चैक सौंपे।

 

शुक्रवार को मंशा देवी में डॉ अग्रवाल ने चैक वितरित करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में राज्य सरकार आपके साथ है।

 

बता दें कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण मंशा देवी में भारी नुकसान हुआ था। उस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जायजा लेकर तहसील प्रशासन को सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए थे।

 

इस अवसर पर पार्षद विनोद नाथ, विजय बिष्ट, कलम सिंह कैंतुरा, नायव तहसीलदार नायज़ अली, कानूनगो सुशील चौहान, सौरभ रावत, दिनेश नाथ, केसर सिंह नेगी, विजेंद्र बेलवाल, सीमा राणा, विजेंद्र राणा, आदि सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Breaking News