February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गढ़वाल महासभा द्वारा अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

1 min read

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा द्वारा देहरादून रोड स्तिथ प्रदेश कार्यालय में प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता माँ भारती के वीर सपूत गढ़वाल राइफल्स के जाबांज जवान अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे बताया कि गब्बर सिंह नेगी का जन्म 21 अप्रैल 1895 को टिहरी जनपद के चंबा के पास मज्यूड़ गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। वह अक्तूबर 1913 में गढ़वाल रायफल में भर्ती हो गए थे। भर्ती होने के कुछ ही समय बाद गढ़वाल रायफल के सैनिकों को प्रथम विश्व युद्ध के लिए फ्रांस भेजा गया, जहां 1915 में न्यू शैपल में लड़ते-लड़ते 20 साल की अल्पायु में वो शहीद हो गए। मरणोपरांत गब्बर सिंह को ब्रिटिश सरकार के सबसे बड़े सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित गया। सबसे कम उम्र में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले शहीद गब्बर सिंह नेगी थे। तब से हर साल 21 अप्रैल को चंबा में बने उनके स्मारक स्थल पर गढ़वाल राइफल द्वारा रेतलिंग परेड कर उन्हें सलामी दी जाती है।

इस मौके पर महासभा से जुड़े उत्तम असवाल,भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज, अमित कुमार,पंकज गुसाईं,चन्द्र प्रकाश,अंशु सिंह, नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News