February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में घायल कांवड़ यात्रियों को तत्काल उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में घायल कांवड़ यात्रियों को तत्काल उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया। इसमें से घायल 10 कांवड़ यात्रियों को 108 एम्बुलेंस के जरिए नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शेष यात्रियों को निकालने के लिए भी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। ट्रक में 14 से 15 कांवड़ यात्रियों के सवार होने की सूचना है।

More Stories

You may have missed

Breaking News