February 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी ने तहसील एवं प्रा.स्वा.केंद्र जाखणीधार का किया निरीक्षण।‘‘

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 19 जून 2025

गुरूवार को विकासखंड जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रा.स्वा.केंद्र जाखणीधार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रा.स्वा.केन्द्र में स्टाफ, बेड, दवाईयां तथा विशेष तौर पर बन्दरों के काटने पर सुविधाओं की जानकारी ली। केन्द्र में टेलीमेडिसन की सुविधा न होने पर उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सीएमओ को कल तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी ने जाखणीधार तहसील निरीक्षण के दौरान नाजिर कक्ष, तहसीलदार कक्ष, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका देखने के साथ ही दर्ज वादों की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी संदीप को परिसर में लाइट लगाने हेतु उरेडा से संपर्क करने को कहा।

 

इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, डीडीओ मा. असलम, तहसीलदार राजेन्द्र गुंसोला, नाजिर आर.के. गिरीश डोभाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

You may have missed

Breaking News