February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम हेतु शासन ने जारी की 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार की धनराशि।‘

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 14 जून, 20

 

‘‘अन्तिम किश्त जारी होने से श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के अवस्थापना सुविधा निर्माण कार्यों में आयेगी तेजी।‘‘

 

‘‘स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के बढ़ने से खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान।‘‘

 

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्य चल रहे हैं। श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट पिच और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। खेल निदेशालय द्वारा स्टेडियम के निर्माण हेतु तीसरी एवं अन्तिम किश्त 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। खेल निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 12 करोड़, 34 लाख, 82 हजार की धनराशि से श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं के स्थापना हेतु तमाम निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय से तीसरी किश्त के तौर पर 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं, इससे निर्माण कार्यो में तेजी आएगी। स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के बढ़ने से युवाओं को अभ्यास-प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं मिलेंगी। वे स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में अग्रसारित होंगे। उनकी प्रतिभा को नई उड़ान एवं पहचान मिलेगी तथा खेल क्षेत्र में उनका भविष्य संवरेगा।

 

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एवं अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए छात्रावास बनाने का प्रस्ताव भी खेल निदेशालय को भेजा गया है। इससे खिलाड़ियों को स्टेडियम में अच्छी सुविधाओं के साथ ही एक बेहतर माहौल मिल पाएगा।

 

You may have missed

Breaking News