February 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्यों का अनुश्रवण किया

1 min read

 

 

ऋषिकेश 23 मई 2025 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्यों का अनुश्रवण किया तथा प्रत्येक कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डा. अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयेाजित बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि भट्टोवाला-रूषाफॉर्म में करीब 01 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाले ब्रिज के कार्य को मानसून से पूर्व शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि किसी भी दिशा में सड़कों में पेंच न रहे। इसके लिये पेंचवर्क भी किया जाए।

 

बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि नगरभर में पाइप लाइन के लीकेज होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रखी हैं, इसके लिये निर्देशित करते हुए कहा कि लोनिवि अधिकारी जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों के साथ आपस में समन्वय बैठक कर समाधान निकाले। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें न आए, और सड़क कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

 

डा. अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा स्वीकृत कराई गई बलजीत फॉर्म, बैटरी फॉर्म, चोपड़ा फॉर्म तथा सामुदायिक केंद्र खदरी के समीप की सभी आंतरिक सड़कों का कार्य शीघ्र शुरू कराए जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डा. अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष प्रस्तावित कार्यों को किया जाएगा।

 

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, अपर सहायक अभियंता आशीष अरोड़ा, संजय सेमवाल उपस्थित रहे।

Breaking News