February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा किया छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन।‘‘

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 26 अपै्रल, 2025

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निर्देशों के क्रम जिला सेवा योजन कार्यालय के तत्वाधान में शनिवार को खंड विकास कार्यालय चंबा में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में जगमोहन सिंह ने अग्निवीर योजना एवं सैन्य सेना से संबंधित जानकारी दी। इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुखराज सिंह ने नीट और मेडिकल, मुकेश बटवाल ने होटल मैनेजमेंट, सब इंस्पेक्टर अनिल भट्ट ने पुलिस तथा आईटीआई चंबा से विवेक पंत ने ट्रेंडों की तथा प्रवक्ता अर्थशास्त्र डॉ. पूजा भंडारी ने अर्थशास्त्र एवं स्पोकन इंग्लिश से संबंधित जानकारी प्रदान की।

 

सेवा योजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने कौशल विकास एवं विदेश रोजगार प्रकोष्ठ से संबंधित विषयो पर विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्र होकर तैयारी करने तथा बेहत्तर भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।

 

 

Breaking News