August 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पर्यटन की दृष्टि से संजय झील ऋषिकेश की नई इबारत लिखने जा रहा है : प्रेमचंद अग्रवाल

1 min read

ऋषिकेश 9 अप्रैल। आज काले की ढाल स्थित संजय झील का कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जी ने संजय झील के पानी का आचमन किया और इसे पर्यटन की दृष्टि से ऋषिकेश की पहचान बताया।

शनिवार को डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी को बताया कि संजय झील से लगभग कूड़ा बाहर निकाल लिया गया है। घास भी अधिकांश काट ली गयी है। बताया कि झील के चारों ओर राहगीरों के लिए बैठने, आवागमन हेतु मार्ग, तार बाड़ किया जा रहा है।

इस मौके पर माननीय मंत्री  अग्रवाल  ने झील में आ रहे गन्दे पानी को रोकने के लिए नामामि गंगे के अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देश दिए। कहा कि संजय झील उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसकी सुंदरता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है। इस अवसर पर उन्होंने झील का पानी का आचमन भी किया। कहा कि झील का पानी मीठा और पूरी तरह से स्वच्छ है। पर्यटन की नज़र से संजय झील ऋषिकेश की नई इबारत लिखने जा रहा है।

श्री अग्रवाल  ने कहा कि 85 लाख रुपए से निर्मित संजय झील जल्द ही अपने स्वरूप में दिखाई देगी।

इस मौके पर रेंजर ललित मोहन नेगी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, भाजपा नेता रविन्द्र राणा, कविता शाह, पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, शिव कुमार गौतम, अशोक पासवान, सुमित पंवार, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल आदि नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News