September 18, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

तिमली ट्रस्ट द्वारा गङ्गा,पर्यावरण,ग्रामीण पर्यटन एवं सँस्कृत ,शिक्षा के लिए 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक साईकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा

1 min read

 

 

मुनि की रेती, श्री तिमली ट्रस्ट डबराल स्यू के तत्वाधान में गङ्गा स्वच्छता, पर्यावरण सरंक्षण ग्रामीण पर्यटन के विकास व सँस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु जन जागरण कार्यक्रम के तहत साईकिल रैली का आयोजन 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक किया जाना है जो गीता भवन से ग्राम तिमली लगभग 78 किमी का सफर तय करेगी।इस रैली का आयोजन तिमली ट्रस्ट जे संस्थापक आशीष डबराल एवम टीम करवाकर जनजागरूकता के माध्यम से पलायन रोकने और अपने को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र स्थानीय जनो को देने जा रहे है।

इस रैली का आयोजन 18 अप्रैल को शत्रुघन मन्दिर घाट पर सांय कालीन आरती में माँ गङ्गा की पूजा, हवन ओर आरती से प्रारम्भ होगा।19 अप्रैल को ये रैली विभिन्न मार्गों लक्ष्मण झूला, गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, महादेव चट्टी, बिजनी गेंदखाल, जाखणी खाल, सिलोगी आदि स्थानों से होते हुये तिमली ग्राम पहुंचेगी।जँहा पर रैली में शामिल लोगों का रात्रि विश्राम सहित कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।इस सम्बंध में ट्रस्ट के सदस्य इस रैली को सफल बनाने के लिये सभी तैयारियों कोअमली जामा पहनाकर अंतिम रूप प्रदान कर रहे हैं।

इस रैली को सफल बनाने में जिला प्रशासन पौड़ी, पर्यटन परिषद, शत्रुघ्नन मन्दिर एवम घाट के महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, गढ़लोक सँस्कृति के अध्यक्ष आशा राम व्यास, हिमालयन योग पीठ संस्थापक धनीराम बिंजोला, प्रेस क्लब मुनि की रेती के भारत भूषण कुकरेती, महासचिव संजय बडोला, अनुराभ रतूड़ी,सँस्कृत जगत के मर्मज्ञ जे.केरवान, समाजसेवी वंशीलाल, गङ्गा सेवा समिति एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल,आवाज साहित्य संस्था के संस्थापक अशोक क्रेजी, गीता आश्रम के प्रबन्धक भानुमित्र सहित देवभूमि माँ गङ्गा सेवासमिति की अध्यक्ष रीना उनियाल ने अपना सहयोग देने का वायदा किया।अभी तक ट्रस्ट के पास लगभग 35 रजिस्ट्रेशन हो चुके है।

Breaking News