February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षा विभाग की बैठक आहुत की हुई।

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 01अप्रैल 2025

 

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षा विभाग की बैठक आहुत की हुई।

 

मंगलवार को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी ने समग्र शिक्षा की उपलब्धियों, निर्माण कार्यो, शिक्षकों के खाली पद, विद्यालय में भौतिक सुविधाओं का विवरण लेते हुए सभी स्कूल में बच्चों की संख्या को  बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, विद्यालय भवन, प्रयोगशाला  और यातायात की सुविधा को बेहतर  करने को कहा । शिक्षकगण से पीएम-श्री स्कूल के भ्रमण के अनुभव सुनते हुए स्कूल को और अच्छा बनाने हेतु कार्य करने को कहा। साथ ही दिव्यांग बच्चो को सहायता उपकरण एवं स्वीकृत धनराशि से आगे बढ़ाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश  दिए।

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का विवरण, पीएम पोषण में गैस संयोजन और किचन की स्थिति प्राप्त की और पी एम पोषण योजना के अंतर्गत, पीएम द्वारा कहीं 10% कम तेल का उपयोग करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास द्वारा टिहरी के सभी विद्यालय को जोड़कर नए सत्र की शुरुआत करने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Breaking News