February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया

1 min read

श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन समिति के कार्यालय पर किया गया
बैठक की अध्यक्षता दिनेश डबराल ने की बैठक का संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने किया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति आगामी अप्रैल माह में गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु क्षैत्र के स्कूली बच्चों संस्कृत विद्यालयों के साथ मिलकर एक विशाल स्वच्छता रैली,निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। जिसमें गंगा की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में हो रही गंदगी के लिए लोगों को जागरूक करना जिससे अपने आसपास की गंदगी को साफ़ रखा जा सके समिति द्वारा रैली में कपड़े की थैली भी बांटे जाएंगे जिससे लोग पॉलिथीन का प्रयोग ना करें बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार रखें
बैठक में अध्यक्ष श्री दिनेश डबराल महासचिव महंत रवि प्रपन्नाचार्य शिव मूर्ति कंडवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, ढालवाला, ललित पंवार, अशोक क्रेजी धनीराम बिंजोला हरि स्वरूप उनियाल सत्येंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

Breaking News