February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर मंत्री अग्रवाल ने मनाई होली

1 min read

*ऋषिकेश 13 मार्च 2025 ।*

परशुराम चौक स्थित साईं मंदिर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने साईं भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। वही, मंत्री डॉ अग्रवाल ने देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित होली निरंजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

 

गुरुवार को मंदिर परिसर पर आयोजित होली मिलन समारोह मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है। इस पर्व की महत्वता यह है कि इसमें गले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आवाहन किया है कि होली पर वोकल फॉर लोकल को अपनाएं।

 

डा. अग्रवाल ने कहा कि होली पर्व पर अपने आसपास रंग बनाने वाले, गुजिया जैसे अन्य पकवान बनाने वालों से ही सामान खरीदे। इससे स्थानीय लोगों को भी अपने रोजगार के जरिए जहां कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में ओर अग्रसर होगा।

 

डा. अग्रवाल ने कहा कि होली पर्व पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ आमोद-प्रमोद के लिये मनाया जाने वाला खुशियों का त्यौहार है। रंग, गुलाल डालकर अपने इष्ट मित्रों, प्रियजनों को रंगीन माहौल से सराबोर करने की परम्परा है, जो वर्षों से चली आ रही है।

 

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। साथी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

Breaking News