February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

1 min read

 

*जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन*

*सूचना पौड़ी, 08 मार्च, 2025;* माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 703 वादों में 702 वादों का निस्तारण किया गया है, जिसमें रुपये 2,52,71,694/- धनराशि की वसूली की गई।

प्री-लिटिगेशन के 85 वाद निस्तारित किए गए, जिसमें रुपये 1,04,11,529/- की धनराशि की वसूली की गई।

 

Breaking News