September 18, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की मंजूरी सहित अन्य प्रस्ताव मंजूर

1 min read

नगर पालिका मुनि की रेती में जल्द आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण होगा। इस संबंध में पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके लिए पालिका को भूमि उपलब्ध हो गई है। एक माह के भीतर डीपीआर आदि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय निर्माण भी शामिल रहा। पालिका क्षेत्र के राजीव ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। यहां पहले क्रेजी फैडरेशन की ओर से पालिका की भूमि पर पुस्तकालय का संचालन किया जाता था। जो अब फैडरेशन ने पालिका को हस्तांरित कर दिया है। पालिका यहीं पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय बनाएगी। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कुट्टी माता पर्किंग को पीपीपी मोड पर बनाए जाने संबंधी निर्णय को निरस्त किया गया। पालिका इस पार्किंग को स्वयं के संसाधनों से बनाएगी। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।

बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद मीनू, विनोद खंडूडी, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवाण, स्वाती पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, उपखंड अधिकारी मुनिकीरेती एनएस नेगी, जेई देवेश अवस्थी, जल संस्थान जेई प्रमोद हटवाल, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता रूपेश भट्ट, सचिन, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, अधिष्ठान लिपिक कल्याण सिंह, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश, प्रकाश अवस्थी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

Breaking News