October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मालन पुल का निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूर्ण करें: डीएम

1 min read

 

 

*सूचना/पौड़ी/ 18 फरवरी, 2

 

*जिलाधिकारी ने किया मालन पुल का निरीक्षण*

 

जिलाधिकारी डॉ.  आशीष चौहान ने मंगलवार को कोटद्वार स्थित मालन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मालन पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है और इसका कार्य समय पर पूर्ण करें।

 

जिलाधिकारी ने निर्माण दाई संस्था को पुल के कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने को कहा।  उन्होंने कहा कि अप्रैल माह, 2025 तक पुल का कार्य पूरा करें, जिससे आम जनमानस को आवागमन के लिए सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पुल के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। कहा कि जो  अवशेष कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय  व लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।

 

You may have missed

Breaking News