25 वे वार्षिकोत्सव पूजन हवन ओर पूर्णाहुति के बाद सूफी गायक साजन के भक्तिमय भजनों केबाद विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न
1 min read

ऋषिकेश, साँई मनोकामना मन्दिर के 25 वे वार्षिकोत्सव के अंतिम दिवस भक्तों ने शिरडी साँई बाबा को पंचामृत स्नान दुग्ध, घी, शहद ,शक्कर ओर गंगाजल के पवित्र जल से स्नान कराकर वैदिक मंत्रोच्चार पूजन हवन यज्ञ ओर पूर्णाहुति के साथ अपने सद्गुरु की आराधना कर देश के सुख सम्रद्धि की कामना की।
अष्ट दिवसीय ये 25 वे वार्षिकोत्सव को हर्षोल्लास के साथ दूर दराज से आये भक्तों ने बड़े भव्यता के साथ इसको सफलता प्रदान की।आज यजमान परिवार के अभिनव शर्मा ,शंशाक शर्मा, अदिति शर्मा , सन्तोषी देवी, रामकिशोर सुयाल, विनीता शर्मा, मधु गुप्ता मन्दिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष, सरिता शर्मा, मालती ममंगाई, आशा डंगवाल, पूजा कुकरेती, सुधा नेगी , संध्या मित्तल, मुंबई से आये सुरभि भदुला(लक्की), अशोक थापा , अनिता थापा, शिवम कक्कड़, बृजेश, सतीश चंद्र बड़थ्वाल आदि ने पूजन और पूर्णाहुति में हिस्सा लिया। पूजन के बाद प्रसिद्द सूफी गायक बाबा के परम भक्त साजन एवम मण्डली ने भजन कीर्तन सूफियाना अंदाज में भक्तों को पेश कर शमा बांध दिया इस अवसर पर उन्होंने पूरे वातावरण को राम, कृष्ण, शिव, माता दुर्गा सहित बाबा साँई मय बना दिया। इस अवसर पर साँई ट्रस्ट की ओर से आये सभी आगन्तुक जनो के लिये विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जो अभीतक जारी चल रहा है।इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य पुजारी सतीश शर्मा एवम उनकी टीम में शामिल मर्मज्ञ पंडितों ने पूरे विधि बिधान से कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।इस अवसर पर मन्दिर क़े व्यवस्थापक अभिनव शर्मा ने सभी का स्वागत सत्कार कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की है।
