October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मेघालय के विकास और एमपी की करिश्मा ने जीती कयाक क्रॉस स्पर्धा

1 min read

 

 

*शीर्ष खिलाड़ियों को खेल मन्त्री रेखा आर्य ने पहनाये मेडल*

 

 

38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत पौड़ी जिले में स्थित फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लालॉम प्रतियोगिता की कयाक क्रॉस सब केटेगरी में गुरुवार को पुरुष वर्ग में मेघालय के विकास राणा और महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान विजेता रही। पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के अमित थापा का दूसरा स्थान रहा। जबकि एसएससीबी के नवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में मेघालय की एलिजाबेथ विनसेंट द्वितीय व अरुणाचल प्रदेश की देवी तृतीय स्थान पर रहीं। शीर्ष खिलाड़ियों को खेल मन्त्री रेखा आर्य ने मेडल पहनाये।

You may have missed

Breaking News