February 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

तीसरे दिन विघ्न विनाशक गणपति सहित विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ सम्पन्न

1 min read

तीसरे दिन विघ्न विनाशक गणपति सहित विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ सम्पन्न

 

ऋषिकेश, श्री सदगुरू सांईनाथ की असीम कृपा प्रसाद से ब्रह्मलीन डॉक्टर माधुरी शर्मा और नन्द किशोर शर्मा की तप, त्याग की मूर्ति साँई धाम मनोकामना मन्दिर डाँडी में 25 वे वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन 5 फरवरी को विघ्नहर्ता भगवान गणपति का पूजन अभिषेक कर रिद्धि, सिध्दि, शुभ लाभः का वन्दन , अभिनन्दन कर वैदिक मंत्रोच्चार से प्रसन्न किया गया।इसके बाद माँ गायत्री का पूजन और श्रृंगार अभिषेक कर अभी के कल्याण एवं रक्षा की कामना की गई।इस अवसर पर दोपहर मन्दिर में विष्णुसहस्त्र नाम पाठ का आयोजन मन्दिर परिवार की मण्डली की ओर से आयोजित किया गया।इस अवसर पर मन्दिर परिवार के अभिनव शर्मा, अदिति शर्मा, पीहू, शंशाक शर्मा, सन्तोषी देवी, सरिता शर्मा, रामकिशोर शर्मा, विनीता शर्मा, मधु गुप्ता, आचार्य मुख्य पुजारी सतीश शर्मा सहित अनेक भक्तजनो ने कार्यक्रम में भाग लिया।कल चौथे दिन माँ लक्ष्मी सहित जगजननी सिध्द दात्री गौरा देवी का अभिषेक पूजन कार्यक्रम का विधिवत पूजा अर्चन ओर अभिषेक किया जाना तय है।मन्दिर के संचालक अभिनव शर्मा और शंशाक शर्मा ने सभी भक्तप्रेमियो को इस आयोजन में जो 10 फरवरी तक आयोजित होना है उसमें सादर आमंत्रित किया है।9 फरवरी को बाबा की शोभा पालकी यात्रा नगर क्षेत्र में पूर्व की भांति निकाली जायेगी और 10 को अभिषेक, पूजन सहित हवन आदि कार्यक्रम के बाद विशाल भण्डारे का कार्यक्रम निर्धारित है।उन्होंने कहा कि जो भी इस आयोजन में किसी भी रूप में सहायता प्रदान करना चाहता है वो अपनी सेवा सादर दे सकते है हम उनका सदैव स्वागत करते है।

Breaking News