February 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला

1 min read

 

– पुरुष और महिला वर्ग में चार-चार टीमों ने किया प्रतिभाग

– शिवपुरी मैं नदी किनारे बीच में हुई प्रतियोगिता

ऋषिकेश। 27 जनवरी

टिहरी जिले के शिवपुरी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल  के तहत बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

सुबह नौ बजे से शुरू हुए बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मध्य हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश की विजेता रही।

इसके बाद महिला वर्ग का मुकाबला उत्तराखंड और महाराष्ट्र की टीम के मध्य हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। उत्तराखंड और तेलंगाना के मध्य पुरूष वर्ग में हुए मुकाबले मेंउत्तराखंड की टीम विजेता रही। इसके बाद पुरुष वर्ग में एसएससीबी और झारखंड के बीच मुकाबला हुआ।

टीम में एसएससीबी की टीम विजेता रही। पुरूष वर्ग में राजस्थान और गोवा के मध्य हुए मुकाबले में राजस्थान की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में हरियाणा और असम के मध्य हुए मुकाबले में

हरियाणा की टीम विजेता रही। आखिरी मुकाबला महिला वर्ग

केरल और गोवा मध्य हुआ, जिसमें केरल की टीम विजेता रही।

कुल आठ मैचों में चार पुरूष वर्ग और चार महिला वर्ग का मुकाबला हुआ।

इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्रनगर दीपेंद्र नेगी दीपक रावत, सुनील भारद्वाज, अर्जुन प्रसाद, शहजाद, विश्वनाथ राजपूत, सनत कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

Breaking News