73 वां मंगल महोत्सव में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ में भक्तों को आशीर्वाद देने पहुंचे कृष्ण कुंज आश्रम के उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज
1 min read
ऋषिकेश : पंजाब सिंध क्षेत्र के73 वां मंगल महोत्सव में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ में पहुंचे कृष्ण कुंज आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज व्यासपीठ पर विराजमान भागवताचार्य रमेश उनियाल जी के द्वारा की जा रही है
इस अवसर पर आज उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज की राधा कृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा में पहुंच कर ऋषि कुमारों आचार्यों द्वारा महाराज श्री का पुष्प वर्षा वेद मंत्रों व क्षेत्र के द्वारा महाराज श्री को अशोक कुमार अरोड़ा विनोद घई प्रमोद बजाज महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के द्वारा महाराज श्री को उत्तरीय पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया सभी ने पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का स्वागत किया
इस अवसर पर जगतगुरु कृष्णा चार्य जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण का सार बताते हुए सभी भक्तों को बताया कि इस कलिकाल में जो भी भक्त प्रभु का अंतर करण से सेवा भाव समर्पण के द्वारा प्रभु का भजन व गौ सेवा करता है उसको परमात्मा खुद आकर दर्शन देते हैं साक्षात नारायण भाव के भूखे हैं नारायण
अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य एवं देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने श्रीमद् भागवत का महत्व समझाते हुए कहा श्रीमद् भागवत कथा में ही मनुष्य के जीवन का पूरा सार निहित है। आवश्यकता उसे निर्मल मन और स्थिर चित के साथ समर्पित भाव से सुनने और श्रवण करने की है। उन्होंने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया।
इस अवसर पर भागवत कथा का संचालन कर रहे तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने आए हुए सभी क्षेत्र के ट्रस्टी यों का आभार प्रकट करते हुए सभी संतों का पुष्पा हार उत्तरीय उड़ा कर सम्मान किया गया
जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य जी महाराज आचार्य रमेश उनियाल
अशोक कुमार अरोड़ा श्रीमती रीता अरोड़ा प्रदीप अरोड़ा विनोद घई प्रमोद बजाज राजेश भारद्वाज पार्षद रीना शर्मा पंडित वेद प्रकाश शर्मा रश्मी परवीन घई लोग उपस्थित थे