February 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नीलम बिजलवाण ने मुनि की रेती ढालवाला में जनसंपर्क कर वार्ड 7 और 8 के स्थानीय निवासियों से किया संवाद 

1 min read

मुनि की रेती ढालवाला की नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजलवाण ने आज वार्ड नंबर 7 और 8 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपने विजन को साझा किया।

 

नीलम बिजलवाण ने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उन्हें अपने विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा बताई। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

 

नीलम ने कहा, “हमारे क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएँ हैं, और मैं अपने विजन को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और सबकी भागीदारी से हम इसे बेहतर बनाएंगे।”

 

उन्होंने आगे कहा कि वह एक ऐसी नगर पालिका बनाना चाहती हैं, जो न केवल विकास में अग्रणी हो, बल्कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवनस्तर और सुविधाएं भी प्रदान करे।

Breaking News