JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ज्वालापुर विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक रहे चंद्रशेखर भट्टे वाले के निधन पर दुख प्रकट किया है।

1 min read

 

ऋषिकेश 21 नवंबर 2024 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ज्वालापुर विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक रहे चंद्रशेखर भट्टे वाले के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्री चंद्रशेखर जी बहुत ही मृदुल और गंभीर स्वभाव के थे। सदैव अपने क्षेत्र वासियों के लिए चिंतित रहते थे तथा विकास कार्यों की ही बातें किया करते थे।

 

बता दें कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले ने वर्ष 2012 में हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत कर ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रहे।

More Stories

You may have missed

Breaking News