April 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के बीच भेंट वार्ता हुई। इस दौरान गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं भी दीं।

1 min read

 

ऋषिकेश 02 नवंबर 2024।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के बीच भेंट वार्ता हुई। इस दौरान गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं भी दीं।

 

गंगा विहार स्थित निवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट को बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस पर उत्तराखंड 25 वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। जिसे पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता 2024 लागू होने जा रही है। जिसे देश में पहली बार लागू करने का श्रेय उत्तराखंड को प्राप्त होगा।

 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों का विकास कर रहे हैं।

You may have missed

Breaking News