April 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेस पार्टी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील आर्य ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर लगाया सनातन धर्म के अपमान का आरोप

1 min read

 

आज नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती द्वारा 14 बीघा पुल पर नरेंद्र नगर विधायक व भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सनातन धर्म के आराध्य देव शिव की सवारी नंदी बैल पर की गई अभद्र टिप्पणी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर दिए गए निंदनीय बयान के विरोध में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जिस भाषा के तहत टिप्पणी की गई वह बहुत निंदनीय है। साथी नंदी बैल पर की गई उनकी टिप्पणी से ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं जिसके लिए आज भगवान से उनकी बुद्धि को ठीक करने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया।

एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील आर्य ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर हिंदू धर्म के लोगों आस्था को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भगवान शिव के बैल नंदी महाराज को लेकर उनियाल की टिप्पणी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में नदी महाराज की पूजा अर्चना की जाती है और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर गलत टिप्पणी कर सनातन धर्म का अपमान किया है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भास्कर गैरोला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नंदी महाराज किसी काम के बैल नहीं हैं कैबिनेट मंत्री का यह बयान शर्मनाक है। नंदी महाराज की आस्था भगवान भोलेनाथ से जुड़ी हुई है क्या ऐसे में भाजपा से जुड़े हिंदुओं को सनातन धर्म का अपमान नजर नहीं आ रहा है? क्या बीजेपी से जुड़ा हिंदू सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करना जानता है ?
व्हाट इस कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने यह भी कहा कि प्रदेश में ना बहन बेटियां सुरक्षित है ना तो कोई कानून व्यवस्था है ना स्वास्थ्य व्यवस्था है अब ऐसे में भाजपा नेता ने बयान दिया है कि नंदी महाराज किसी काम के नहीं है अब ऐसी स्थिति में लगता है कि उत्तराखंड में देवी देवता भी सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सनातन धर्म पर आस्था रखती है और सनातन धर्म को मानती है और भाजपा की मानसिक स्थिति यदि सही है तो तत्काल सुबोध उनियाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, सुमन नैथानी,भास्कर गैरोला,दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, मनोज शर्मा, अनिल रावत, दिनेश भट्ट, अभिषेक भट्ट,प्रमिला बिजलवाण, सचिन सेलवान,नवीन भंडारी, दिलबीर रावत, महावीर खारोला, दयाल सिंह भंडारी, सुरेंद्र भंडारी,भगवती प्रसाद उनियाल, गजेंद्र सजवाण, सरस्वती जोशी, चित्र पुंडीर,सुनील कुमार आदि उपस्थिति रहे।

Breaking News