April 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान जिला ऋषिकेश के आठ मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

1 min read

भारतीय जनता पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान जिला ऋषिकेश के आठ मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ सदस्यता अभियान से संबंधित आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आज जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी मोर्चो के अध्यक्षों ने भाग लिया l

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त से सभी बूथ पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी तथा 1 सितंबर को संयुक्त मोर्चा की सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सदस्यता अभियान समिति के सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली उपस्थित रहेंगे l

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की कार्यक्रम बहुत सुंदर और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी कोशिश में जुट जाए तथा यह भी प्रयास करना है कि अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और भाजपा परिवार का हिस्सा बने

आज की बैठक में जिला महामंत्री दीपक धमीजा, सदस्यता अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित बिजलवान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र रावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतीश सिंह उपस्थित रहे

Breaking News