JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्रांे का भूगर्भीय निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 23 अगस्त, 2024

 

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्रांे का भूगर्भीय निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।

 

भूवैज्ञानिक टीम द्वारा तहसील घनशाली के घुत्तू क्षेत्र का भूगर्भीय निरीक्षण तहसील प्रशासन के साथ शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को भूवैज्ञानिक टीम ने ग्राम रानीढांग के तोक अयार गला से भूगर्भीय निरीक्षण शुरुआत की गयी। भूवैज्ञानिक टिहरी गढ़वाल प्रदीप कुमार ने बताया कि भूगर्भीय निरीक्षण नायब तहसीलदार घनशाली महेशा शाह व प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रभावित ग्रामों का कल से भूगर्भीय निरीक्षण किया जायेगा।

 

 

 

Breaking News