April 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से मुक्त’ थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1 min read

दिनांकः 13.8.2024

कल्जीखाल। नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से मुक्त’ थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्वारीखाल के ब्लाॅक प्रमुख एवं उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में संजय पटवाल, अर्जुन पटवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनेक छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त रैली में हिस्सा लिया। प्राचार्य डाॅ0 केबी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणांे को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का भवन अभी निर्माणाधीन है। जल्द ही नया भवन महाविद्यालय को मिल जाएगा। कहा कि महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास सभी लोगों को करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नीति शर्मा ने किया। डाॅ. निशा चैहान, डाॅ. राजेश कुमार और डाॅ. बबलू कुमार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रिया नेगी, चांदनी, गरिमा, किरन, मानसी, मीनाक्षी, तश्वर, सचिन, अभिषेक, नितिन, नीतू, राखी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Breaking News