September 19, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राजपाल खरोला बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

1 min read

कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजपाल खरोला को मनाने की कोशिश
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व में ऋषिकेश विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे राजपाल खरोला  को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गणेश गोदियाल  द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन नियुक्त किया गया है साथ ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा राजपााल खटोला को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति का अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी नियुक्ति दी गई है यह पद कुछ दिनों पूर्व तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी के पास था कुछ समय पूर्व जब प्रदेश प्रभारी द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से सभी पद वापस ले लिए गए थे उस वक्त से यह पद खाली रह गया था क्योंकि यह पद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष का है यह इसलिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस समिति में सदस्य के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, श्री प्रदीप टम्टा जी, श्री काजी निजामुद्दीन जी, श्री करण मेहरा जी, श्री प्रकाश जोशी जी, श्री नव प्रभात जी, श्री आयेंद्र शर्मा जी, श्री विजय सारस्वत जी, श्री धीरेंद्र प्रताप जी, श्री राजीव महर्षि जी इस कमेटी के सदस्य हैं व इस कमेटी के स्थाई सदस्यों में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी हैं।
पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे राजपाल खरोला जी का पूर्व में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका राजनीतिक अनुभव बहुत लंबा है। एनएसयूआई से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले राजपाल खारोला पूर्व में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रहे। विभिन्न प्रदेशो के विधानसभा चुनाव में विगत कई वर्षो से वे अपनी राजनितिक अनुभवो का लाभ कांग्रेस पार्टी को देते आये है। वही लगातार तीन बार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के पद पर कार्य कर रहे थे।
कुछ दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी उनका नाम आया था किंतु कुछ राजनीतिक घटनाक्रम के चलते उनका नाम वहां से हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा और फिर इस बात की भी चर्चा रही की कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहां गया और टिकट बंटवारे के समय उनका टिकट कटना क्षेत्र की जनता व कांग्रेस के लोगों में भारी चर्चा का विषय बना रहा।
उनका ऋषिकेश विधानसभा में सक्रिय न रहना भी कांग्रेस हाईकमान के लिए वह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चिंता का विषय बना हुआ था जिस पर कांग्रेस हाईकमान लगातार विचार मंथन कर रहा था और अब राजपाल खारोला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति का अध्यक्ष / चेयरमैन जैसा महत्वपूर्ण पद दिया जाना यह दर्शाता है कि निश्चित ही पार्टी हाईकमान में उनकी पकड़ पहले से अधिक मजबूत हुई है और कांग्रेस हाईकमान द्वारा भी उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है क्योंकि राजपाल खरोला उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष रहे हैं विश्वस्त सूत्रों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनके राजनीतिक भविष्य के लिए भी आश्वस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News