September 22, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मंत्री अग्रवाल ने नम आंखों से दी वीर शहीद विनोद सिंह को अंतिम विदाई*

1 min read

*वीर स्पूत के बलिदान को याद कर भावुक हुए मंत्री अग्रवाल*

 

*इस दुख की घड़ी में पूरे देश व प्रदेश में शहीदों के साथ खड़ा है: अग्रवाल*

 

*ऋषिकेश 10 जुलाई 2024 ।*

 

जम्मू के कठुआ में शहीद हुए भानियावाला के जवान विनोद सिंह को अंतिम संस्कार गंगा तट स्थित पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ दिया गया। राज्य सरकार की ओर से क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद को अंतिम सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने वीर सपूत के बलिदान को याद कर डॉ अग्रवाल भावुक नजर आए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने भी शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबांकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए, हमारे वीर जवानों के विरुद्ध आतंकवाद का यह सर्वाेच्च बलिदान व्यर्थ नहीं होगा। इस कायरतापूर्ण हमले के दोष, मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी कीमत पर नहीं जाएंगे और इन्हें पनाह देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। सैन्यभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है। यहां के सील ने सदैव माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देकर अपने राष्ट्रधर्म का पालन किया है।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हमारे शहीद सील का नाम भारत हमेशा यादगार रहेगा। संपूर्ण राज्य को अपने पुत्रों और भाइयों पर गर्व है। पांचों वीर जवान हमारे परिवार के सदस्य हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश और प्रदेश शहीदों के साथ खड़ा है।

 

शहीद विनोद सिंह की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, जिला अध्यक्ष ऋषिकेश रविन्द्र राणा, एसपी देहात लोकजीत सिंह, एडीम जय भारत, उपसरपंच कुमकुम जोशी, उपसरपंच नरेंद्र नगर पांडे नेगी, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुरेती, देवेश उनियाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, शहीद के परिजन उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News