दूल्हा दुल्हन के मतदान करने के उद्देश्य से *जनपद पौड़ी गढ़वाल* में एक विशेष अभियान चलाया गया।
1 min read

19 अप्रैल को मतदान के दिन विवाह मुहूर्त होने के कारण शादी समारोह वाले परिवारों,दूल्हा दुल्हन के मतदान करने के उद्देश्य से *जनपद पौड़ी गढ़वाल* में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसकी परिणाम स्वरूप आज विवाह समारोह वाले परिवारों व दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग कर अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की जा रही है।
इस अवसर पर विवाह के दिन अपना मत देने वाले नव दंपतियों को जिलाधिकारी की ओर से इस दिन को यादगार बनाने तथा उनकी सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाओं हेतु विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किए जा रहे हैं।
