JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वर्णिम देव भूमि परिषद की ओर से प्रबुद्ध नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया

1 min read

आज दिनांक 8 फरवरी 2024को स्वर्णिम देव भूमि परिषद की ओर से प्रबुद्ध नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का देहरादून के संभ्रांत प्रतिष्ठित महानुभाव द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें व्यापार मंडल उत्तरांचल पंजाबी महासभा वैश्य महासभा सिंह सभा गुरुद्वारा रेस कोर्स गढ़वाल भात मंडल कुरमांचल परिषद एवं शहर के प्रतिष्ठित विद्वत जन डाक्टर आदि जेष्ठ नागरिकों ने अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश देश का वो पहला प्रदेश है जिसमें समान नागरिक संहिता जैसा बिल पास कर इतिहास बनाने का कार्य किया है प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है uc c लंबे काल खंड के अंतराल में उत्तराखंड में पारित होने का काम हुआ है चुनाव से पूर्व यह संकल्प लिया था कि नई सरकार आने पर सबसे पहले निर्णय uc c पर होगा और वही हमने अपनी कैबिनेट में रखा उत्तराखंड की जनता ने दुबारा सरकार बनाइए पहली कैबिनेट में कमेटी बनाई लगभग 20 माह के लंबे अंतराल के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश करी और आज प्रदेश में समान नागरिक संहिता का बिल विधानसभा में पास हो गया देव भूमि उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा देव भूमि में निवास करने वाले सभी जाति धर्म समुदायों के लोग रहते हैं इस बिल में सभी लोगों का ध्यान रखते हुए सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए उसी दिशा में यह कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की माताओं बहनों के लिए यह कानून एक नजीर पेश करेगा समाज की विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने का यह बिल है ,हमारी बहनें समाज वह प्रदेश में सुरक्षित रहें उस दिशा में उठाया गया कदम है देव भूमि उत्तराखंड वैसे भी देवी देवताओं का राज्य है देवी देवताओं के आशीर्वाद का यह परिणाम है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया जो कि इस कार्यक्रम के सह-संयोजक भी थे।

मंच पर राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास ,अनिल गोयल, विपिन नागलिया, रोशन धस्माना, विनय रोहिला, राकेश ओबरॉय, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ,डॉ महेश कुडियाल, डॉ दत्ता स्वराज विद्वान ,मधु भट्ट  ,पदम सिंह थापा ,श्याम सुंदर गोयल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News