February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री जिले को देंगे 800 करोड़ की योजनाओं की सौगात

1 min read

मुख्यमंत्री कंडोलिया मैदान में दिशा ध्याणी थौला-मेला कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग।*

*सूचना/02 फरवरी, 2024ः* प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 3 फरवरी को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद पौड़ी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री कंडोलिया मैदान में ‘‘दिशा ध्याणी थौला मेला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 800 करोड़ की 353 विकास योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह जनसभा के साथ ही स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।

मा. मुख्यमंत्री जी शनिवार को हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय में पहुंचेंगे। रांसी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह रांसी स्टेडियम में महावीर चक्र विजेता राईफलमैन जसवंत सिंह और कमिश्नरी के समीप देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री 134.61 करोड़ लागत की 196 योजनाओं का लोकार्पण व 666.13 करोड़ लागत की 157 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री कण्डोलिया थीम पार्क में लगाये गये स्टॉलों में स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार स्थानीय उत्पादों की जानकारी लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल कण्डोलिया मैदान में लगे लाईव स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इन स्टॉलों में भीमल पेंटिंग की प्रदर्शनी, पिरूल व खजूर से क्रॉफ्ट निर्माण, मथनी से मठ्ठा निकालने और जांदरा व ओखली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू, जी-20 और बीटल्स फेस्टिवल फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूजन करने के साथ ही एक महिला की गोद भराई और शिशु का अन्नप्राशन संस्कार होगा।

 

*लोक संगीत व नृत्य के साथ होगा मुख्यमंत्री का स्वागत*

मुख्यमंत्री जी के हैलीपैड में उतरने के बाद लोक कलाकार परम्परागत संगीत व नृत्य के साथ उनका स्वागत करेंगे। रांसी स्टेडियम से कण्डोलिया मैदान तक मुख्यमंत्री के काफिले के आगे कलाकार छोलिया व जौनसारी होलियात नृत्य करेंगे। साथ हीं पौड़ी जिले के विभिन्न स्थानों से आये लोक वादक की ढोल की थापों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहेगा।

 

*मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी*

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों द्वारा सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और प्रभारी एसएसपी जया बलोनी ने कण्डोलिया मैदान में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने कार्मिकों को निर्देश दिये कि सुरक्षा व्यवस्था देखने के साथ-साथ यह भी ध्यान रखा जाय कि जनता को कोई परेशानी न हो।

*कार्यक्रम में 16 विभागों द्वारा लगाए जाएंगे स्टॉल।*

कंडोलिया मैदान में रिसेप्शन एवं कंट्रोल रूम, आपदा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, डेयरी विभाग, जिला उद्योग केंद्र, रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, संस्कृति विभाग द्वारा परम्परागत बर्तनों व उपकरणों की प्रदर्शनी, एवं आरबीआई के 02 उद्यमियों द्वारा क्रॉफ्ट का स्टॉल लगाया जायेगा।

 

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News