February 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी वार्ता हुई।

1 min read

डोईवाला 06 जनवरी 2024 ।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी वार्ता हुई।

शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहाँ मंत्री डॉ अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य की जनता में उत्साह है। बताया की सरकार की ओर से भी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंदिर उद्घाटन के दौरान खुशियां, दीपोत्सव कार्यक्रम आदि मनाने का आवाहन किया गया हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि उपस्थित रहे।

बता दें कि स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय पतंजलि गुरुकुलम के भव्य आधुनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News