February 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जे. बी. पी.फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस पर जरूरतमंद छात्रो व शिक्षकों को किया सम्मानित.

1 min read

 

Rishikesh . आज दिनांक 20 12 2023 को जे. बी. पी.फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष पर ऋषिकेश ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्रों सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश की छात्रा कुमारी प्रिया राणा इंटरमीडिएट परीक्षा में 88% अंक प्राप्त करने पर व कुमारी किरन कुशवाहा 83 प्रतिशत अंक राजकीय इंटर कॉलेज खदरी श्यामपुर को दस -दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दे कर सम्मानित किया इसके साथ ही इस वर्ष खदरी ग्राम से नीट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा कुमारी निशा मुंडेपी एम.बी.बी.एस प्रथम वर्ष की पुस्तकों का एक सेट उनकी माता श्रीमती संगीता मुंडेपी को भेंट की!

शिक्षक सम्मान समारोह में हिमालय विद्यापीठ गुमानीवाला के श्री विनोद चौहान प्रधानाध्यापक 5100 रूपए व अध्यापक श्री संजय कुमार सहायक अध्यापक ,श्रीमती कमला उनियाल,श्रीमती अनीता उनियाल,श्रीमती सरोज व्यास, श्रीमती वर्षा पवार,श्रीमती सुधा बेलवाल,प्रत्येक को 3100 रूपए सहायक मोहन को ₹1100 रूपए प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया हिमालय विद्यापीठ में कक्षा 5 में मेधावी कुमारी रिचा कक्षा 6 में कुमारी ऋषिका व कक्षा 7 में कुमारी तमन्ना को गत वर्ष की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर तीनों बालिकाओं को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर जेबीपी फाउंडेशन के सदस्य भूपेंद्र शर्मा व राजेश पयाल उपस्थित रहे अपने संबोधन में श्री भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि आगे भी क्षेत्र के जरूरमंद मेधावी छात्र और छात्राओं को उनके अच्छे परिणाम पर संस्था इसी तरह हर वर्ष सम्मानित व प्रोत्साहित करती रहेगी

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य आर एस पुंडीर,राकेश रतूड़ी, मनोज राणा, एस. एस.श्रीवास्तव, श्रीमती रीता रानी,श्रीमती दीपा सैनी, मनीषा जोशी,एस.के.सिलस्वाल,गिरीश नवानी,सुधीर दुबे, सतीश रावत पूर्व ग्राम प्रधान गुमानीवाला,सामाजिक कार्यकर्ता अरुण बिष्ट,धर्म सिंह छेत्री,विनोद पोखरियाल, होशियार सिंह भंडारी,केशव रतूड़ी,संदीप कुड़ियाल आदि  उपस्थित रहे!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News