March 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

वीरभद्र मंडल में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में *विकसित भारत संकल्प यात्रा* के उपलक्ष में बैठक आयोजित की गई

1 min read

भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के अंतर्गत वीरभद्र मंडल में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में *विकसित भारत संकल्प यात्रा* के उपलक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सती जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे l

अपने वक्तव्य में श्री सती ने कहा की भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जन जन तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना एवं जो लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए उन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है l उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय में भी चर्चा की तथा सभी कार्यकर्ताओं से मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने एवं उसकी फोटो सरल ऐप पर डाउनलोड करने का भी अनुरोध किया l

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल प्रभारी पुष्पा प्रजापति , मंडल महामंत्री गौरव कैथोला ,महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पुनीता भंडारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल, अख्तर सावरि, तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News