देवप्रयाग विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी द्वारा प्रतिभाग किया।
1 min read

आज देवप्रयाग विधानसभा के बागवान बाजार में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी द्वारा देवप्रयाग विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष खंडूरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जीताने का काम करें। उन्होंने कहा कि मैं भी एक उम्मीदवार के रूप में गढ़वाल संसदीय सीट पर पिछले 5 वर्षों से लगातार जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा हूं एवं जनता के मुद्दों को सड़कों पर उठाने का लगातार काम कर रहा हूं। पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर बूथ मजबूत करने के साथ अपने साथ युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने का काम करना चाहिए। पूरे देश में भाजपा की सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया महिलाओं के साथ पूरे देश में अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों को बताने के साथ-साथ कांग्रेस द्वारा किए गए विकास के कार्यों को बताने की आवश्यकता है।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पार्टी संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है देवप्रयाग विधानसभा की 145 बूथों पर बूथ अध्यक्षों का चयन के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों में संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आज देवप्रयाग विधानसभा वासी भाजपा सरकार की नाकामियों की वजह से हताश और निराश है, जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य एवं मोहनानन्द डोभाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की नाकामियों को घर-घर तक जनता के पास लेकर जाएगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष रणकोटी अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सुनील आर्य सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल लंबू भाई, मीनाक्षी पोखरियाल सुमन रावत अंकित सिंह अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक सचिन सेलवान विनोद रौथान राजेंद्र सिंह बुटोला अनिल थपलियाल दिनेश स्नेही धीरज बर्तवाल प्रमोद पवार मनीष भट्ट ,विकास आर्य,आलोक सिंह सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
