February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आगामी 9 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक अंडर-19 बालकों की जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

1 min read

 

*सूचना विभागः 12 अक्टूबर, 2023:* जिला खेल विभाग के तत्वावधान में आगामी 9 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक अंडर-19 बालकों की जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि जनपद पौड़ी स्थित कंडोलिया मैदान में 9 नवंबर से 11 नवंबर, 2023 तक अंडर-19 (बालक वर्ग) फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए टीम जिला खेल कार्यालय पौड़ी में 07 नवंबर, 2023 तक अपने खिलाड़ियों के नाम निशुल्क प्रविष्टि करा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम में 15 सदस्य (14 खिलाड़ी एवं 01 टीम मैनेजर) होंगे। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को खेल विभाग के द्वारा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News