पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने ही नाम से बस स्टैंड नाम करने की माँग की
1 min read

पौड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने मुख्यमंत्री प्रकाश धामी से अपने ही नाम नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम रखे जाने की माँग कर सनसनी फैला दी है।
गढ़वाल की कमिश्नरी ओर जिला हैड क्वाटर होने के बाबजूद जनता को वर्षो से बस स्टैंड के लिए सँघर्ष करना पड़ा है वर्तमान में यशपाल बेनाम के कार्यकाल में जनता की वर्षो की माँग कुछ हद तक पूरी होने जा रही है ।इस सम्बंध में खुद ब एक वीडियो के माध्यम से कहते है कि लगभग 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर उनकी वर्षों की मांग पूरा करने जा रहे है किंतु उनका कहना है कि उनके अथक प्रयास से इस कार्य मे सफलता प्राप्त हुई है इसलिए इस बस स्टैंड का नाम उन्होंने यशपाल बेनाम के नाम पर करने की सिफारिश मुख्यमंत्री धामी से की है।
बेनाम कहते है कि उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में उन्होंने बेहत्तर कार्य कर पौड़ी को सुन्दरओर स्वच्छ बनाने की कवायद की है।इस शहर से उन्हें बेहद लगाव है पर्यटन और अध्यात्म दोनों पहलुओं पर उनका फ़ोकस रहा हैं।आगे भी वो अपना शत प्रतिशत योगदान क्षेत्र की खुशहाली को समर्पित करेंगे।उनका कहना है कि उनके नाम से बस स्टैंड का नाम रखने पर उनके प्रशंसक, शुभचिंतक समेत पौड़ी की जनता को बड़ा सकून मिलेगा।इस सम्बन्ध में उन्होंने बेवाकी से अपना पक्ष रखा है।
