यमकेश्वर ब्लॉक के तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता जूनियर हाईस्कूल स्तर का समापन वन्दे मातरम मिशन स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में सम्पन्न हुआ
1 min read

यमकेश्वर ब्लॉक के तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता जूनियर हाईस्कूल स्तर का समापन गंगा भोगपुर के वन्दे मातरम मिशन स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर ब्लॉक के 8 संकुल केन्द्रों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।राजकीय जूनियर हाईस्कूल पटना से कुमारी इशिका ने जूनियर हाईस्कूल स्तर गोला फेंक व प्रियांशु ने मानचित्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।पटना के अन्य छात्र कार्तिक खुशी का चयन कब्बड्डी व खो खो खेल के लिए जनपद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर एस तोमर व उमाशंकर जी के द्वारा किया गया।समापन अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह रावत बलवीर सिंह महेश चित्कारिया महेंद्र सिंह कुंवर सिंह राणा मनोज्ञ राणा मनोहर जोशी दिग्विजय तोमर कुलदीप असवाल लक्ष्मी सुषमा अमर सिंह अशोक क्रेजी फूलबाला ज्योति रीता आदि शिक्षक शिक्षकाऐ उपस्थित थी।
ब्लॉक स्तर प्रथम स्थान प्राप्त विजयी प्रतिभागी दिनांक 12 ऑक्टोबर से 14 अक्टूबर तक श्रीनगर में होने वाली जनपद रैली में प्रतिभाग करेंगे।
