February 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पर्यटन परिषद की नवनिर्मित पार्किंग कार्य मे व्यवधान खनन विभाग ने किया चालान

1 min read

पौड़ी ,पर्यटन परिषद द्वारा निर्मित पार्किंग का कार्य मे खनन विभाग की दखल के बाबजूद ठप्प हो गया है कार्यदायी संस्था ओर ठेकेदार ने खनन विभाग से परमीशन ना लेने पर ओर जे सी बी से खुदान कर भारी पत्थर और मिट्टी को खुर्द बुर्द करने पर 2 लाख 66 हजार का चालान कर जे सी बी की चाबी कब्जे में लेकर कार्य पर रोक लगा दी थी।किन्तु सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान के निर्देश पर निर्धारित 2 लाख 66 हजार जमा करने को कहा गया है साथ ही बिना परमीशन के खनन पर रोक जारी रहेगी।ठेकेदार को जे सी बी की चाबी सौंप दी गयी है ।

उल्लेखनीय है कि पर्यटक आवास गृह पौडी ओर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य मार्ग में जनता की सुविधा हेतु शासन प्रशासन स्तर पर प्राप्त स्वीकृति के क्रम में पार्किंग का कार्य गतिमान है ।किन्तु स्थानीय लोगों का विरोध भी इस कार्य मे बाधा उत्पन्न कर रहा है । ये पार्किंग निगम की अपनी व्यक्तिगत सड़क पर निर्माणाधीन है जबकि ये मार्ग स्थानीय लोगो द्वारा भी प्रयोग में लाकर सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े किए जाते है वर्तमान में कार्य होने से स्थानीय लोगो की परेशानी बढ़ गयी है । फिलहाल10 दिनों से कार्य रुका पड़ा है इससे ठेकेदार को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के हवाले से कार्यदायी संस्था अब खनन की परमीशन जिला अधिकारी से प्राप्त कर जल्द ही कार्य शुरू करने के लिए ठेकेदार पर दबाब बना सकती है ।

ठेकेदार भी इस कार्य के लटकने से परेशान है ।अगर यही हाल रहा तो ठेकेदार भी अधूरे कार्य को पूरा करने में अपने हाथ खड़े कर सकता है।अब देखना दिलचस्प होगा कि कब और कैसे कार्य की स्वीकृति प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News