February 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा की महिला नेत्रियां अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर गांधारी बनी हुई है : ज्योति रौतेला

1 min read

उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के नरेंद्रनगर विधानसभा आगमन पर ढालवाला में कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा उत्तराखंड से लेकर पूरे देश में महिलाओं के साथ लगातार उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। आज बेटियों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। भाजपा के नेता नेत्रियां,विधायक,मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक महिला उत्पीड़न पर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धृतराष्ट्र बने हुए हैं वहीं भाजपा की महिला नेत्रियां अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर गांधारी बनी हुई है। किरण नेगी ममता बगुना जैसे सैकड़ो महिला उत्पीड़न पर भाजपा सरकार हमेशा अपराधियों के पक्ष में खड़ी रहती है अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल जिसको कांग्रेस पार्टी लेकर आई थी उसे पर भी भाजपा ने राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया और महिलाओं को धोखा देने का काम किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन मैथानी ने कहा कि ज्योति रौतेला उत्तराखंड में महिलाओं की सशक्त आवाज हैं उत्तराखंड की बहन बेटियों को युवा विरोधी महिला विरोधी भाजपा सरकार से न्याय देने के लिए जो अपना सर मुंडवाकर मुर्दा सरकार को अपने बालों को दिया वह ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला एवं प्रदेश महासचिव शिवानी थपलियाल मिश्रा एवं दर्शनी भंडारी का स्वागत करते हुए भविष्य में मजबूत महिला संगठन को बनाने का विश्वास देते हुए कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश से लेकर देश की महिलाएं भाजपा सरकार के झूठ से तंग आ चुकी हैं निकट भविष्य में नगर पंचायतों से लेकर लोकसभा के चुनाव में इसका परिणाम साफ देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी प्रदेश महासचिव प्रमिला बिजलवान सरस्वती जोशी वंदना नेगी प्यारी रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दर्शनी रावत,शिवानी थपलियाल मिश्रा अंशुल त्यागी, दिनेश व्यास महावीर खारोला दिनेश सकलानी आशीष रणकोटी सुनील आर्य विनोद सकलानी प्रमोद कुमार अभिषेक भट्ट कमल नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News